Car Crashes Into Tree Near Murdoli Village, Gondia- Kohamara Highway

Page Views:

गोंदिया जिले के मुरदोली गांव के पास गोरेगांव–कोहमारा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मार्ग से गुजर रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मुरडोली गांव के पास दुर्घटना स्थल

घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए जिला शासकीय अस्पताल गोंदिया भेजा गया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार जारी है।

पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार

घटना की सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दुर्घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए गोरेगांव–कोहमारा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार, वाहन पर नियंत्रण खोना या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Previous Post Next Post
ADVERTISEMENT
Advertisement
↑ Back To Top
Gondia Today